Friday, March 29, 2024
HomeNationalअनलॉक 4 की घोषणा : सितंबर से क्या-क्या खुला, किस पर ...

अनलॉक 4 की घोषणा : सितंबर से क्या-क्या खुला, किस पर रहेगी रोक, मेट्रो सेवा भी होगी शुरू

नई दिल्ली, केन्द्र सरकार की तरफ से अनलॉक 4.0 के दौरान कोविड-19 को लेकर लगे देशव्यापी प्रतिबंधों में कई छूट देते हुए बड़ी राहत दी गई है। शनिवार की शाम गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस के बाद अब राज्य जहां कंटेनमेंट जोन के बाहर लॉकडाउन अपनी मनमर्जी से नहीं लगा पाएंगे, तो वहीं मेट्रो सेवा 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होने जा रही है।

अनलॉक 4.0 के दौरान मेट्रो, खेल, मनोरंजन, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों की इजाजत कुछ शर्तों के साथ दी गई। हालांकि, 21 सितंबर से यह आदेश प्रभावी होगा। केन्द्र सरकार की तरफ से इसके लिए अधिकतम 100 लोगों के एक साथ इकट्ठा होने की इजाजत दी गई है। लेकिन, केन्द्र ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन में 30 सितंबर तक कड़ाई के साथ लॉकडाउन के नियमों का पालन कराया जाएगा |

अनलॉक 4.0 के दौरान स्कूल, कॉलेज, शैक्षिणिक और कोचिंग संस्थानों को छात्रों और नियमित क्लास गतिविधियों के लिए 30 सितंबर तक बंद रखना होगा। सरकार ने कहा कि ऑनलाइन/ डिस्टेंस लर्निंग को जारी रखा जाएगा और उसे बढ़ावा दिया जाएगा।केन्द्र ने कहा कि 9 से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को कंटेनमेंट जोन के बाहर स्कूलों में अपने शिक्षकों से मार्ग दर्शन के लिए जाने की इजाजत दी जा सकती है। लेकिन, सरकार ने कहा कि यह छात्रों की माता-पिता की लिखित सहमति पर निर्भर होगा।

ओपन एयर थिएटर्स को 21 सितंबर से खोलने की इजाजत दी गई है। सिनेमा हॉल, स्विमिंग पुल, मनोरंज पार्क, थिएटर्स (ओपन थिएटर को छोड़कर) और ऐसी जगहों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा की इजाजत नहीं दी गई है। कंटेनमेंट जोन के अंदर कड़ाई से लॉकडाउन के नियमों का पालन होगा और सिर्फ आवश्यक गतिविधियों की ही इजाजत दी जाएंगी।
कंटेनमंट जोन को संबंधित जिला कलेक्टर की तरफ से नोटिफाइड किया जाएगा और उन राज्यों या केन्द्र शासित प्रदेशों की तरफ से सूचना को केन्द्रीय गृह मंत्रालय के साथ साझा की जाएगी। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि कोई भी राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश स्थानीय स्तर पर कोई लॉकडाउन नहीं लगायेगा |

7 सितंबर से देशभर में मेट्रो चलेगी

स्कूल और कॉलेज अभी बंद रहेंगे

शर्तों के साथ मेट्रो चलाने की अनुमति

सिनेमा हॉल,स्वीमिंग पूल अभी बंद रहेंगे

21 सितंबर के बाद रैली की जा सकती है

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रैली हो सकेगी

रैली में 100 लोगों को ही अनुमति मिलेगी

100 से ज्यादा लोग रैली में नहीं जुट सकेंगे

धार्मिक आयोजन में 100 लोग जा सकेंगे

21 सितंबर से धार्मिक आयोजन पर ढील।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments