Friday, March 29, 2024
HomeNationalशादी के दो दिन बाद ही सड़क पर घायल मिला दूल्हा, मौत...

शादी के दो दिन बाद ही सड़क पर घायल मिला दूल्हा, मौत के बाद रो-रोकर दुल्हन हुई बेसुध

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शादी के दो दिन बाद ही दूल्हा सड़क किनारे गंभीर हालत में घायल पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे दूल्हे को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। मृतक की बाइक के कागजात से उसकी पहचान हो सकी। पति को खो चुकी दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों में मातम का माहौल है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। बेहटा भवानी गांव निवासी अशोक कुमार पांडे के इकलौते बेटे सत्यम की शादी 2 दिसंबर को गौरी गांव में हुई थी। शुक्रवार की रात में सत्यम बाइक लेकर घर से किसी जरूरी काम से निकला था। रायबरेली हाईवे पर बीघापुर थाना क्षेत्र के अकवा बाद गांव के पास लोगों ने देखा कि एक युवक सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसके मृत होने की जानकारी दी। पुलिस ने बाइक के दस्तावेजों की मदद से मृतक की पहचान की। पुलिस ने परिजनों को इस बारे में सूचना दी।

स्थास्थ्य केंद्र पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। दुल्हन रो-रोकर बेसुध हो गई। सत्यम की मौत के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। ग्रामीणों ने घटना के बारे में अंदेशा जताया है। उनका कहना है कि दुर्घटना जैसी बात नहीं लग रही है। पुलिस ने सत्यम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और इस घटना पर कहा है कि जांच चल रही है, शिकायत मिलने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।source: oneindia.com

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments