Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowदेवभूमि में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित, 150 से अधिक फैकल्टी...

देवभूमि में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित, 150 से अधिक फैकल्टी रहे उपस्थित

देहरादून: देव भूमि ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय (२७ ऐवं २८ नवंबर) फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘अनुसंधान कौशल विकास एवं डाटा एनालिटिक्स’ से संबंधित था। संस्थान से 150 से अधिक फैकल्टी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। रिधिमा सेठ के स्वागत भाषण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इसके उपरांत निदेशक, अनुसंधान एवं विकास, डॉ आर.के त्रिपाठी संग अन्य उपस्थित गणमान्य प्राध्यापकों ने दीप प्र्ज्वलित कर समारोह में भाग लिया।

प्रथम दिवस डॉ दिव्या घाई (डीन, प्रबंधन विभाग ) द्वारा कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य को बताया गया। प्रथम मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष, यांत्रिक अभियांत्रिकी, यू.पी.ई.एस) ने अनुसंधान में प्रभावकारिता के महत्वपूर्ण विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सभी को नवीन प्रौद्योगिकी और अनुसंधान से प्रभावी लागत में संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया।

अन्य मुख्य अतिथि श्री सतीश कौशिक (मनोविज्ञानी) ने मनोविज्ञान की सहायता से अध्यापन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के गुर साझा किए।

प्रोफेसर डॉ के.के पांडे (ओ.पी जिंदल विश्वविद्यालय, सोनीपत) ने डेटा विश्लेषण पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। उनके द्वारा ‘डेटा विश्लेषण से ‘अनुसंधान कार्य में प्रयोग’ विषय पर विधिवत प्रस्तुति एवं व्याख्यान दिया गया।

द्वितीय दिवस कार्यक्रम को जारी रखते हुए डॉ राणा सिंह (पूर्व कुलपति, संस्कृति विश्वविद्यालय, मथुरा) ने अनुसंधान क्रियाविधि के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

अंतिम आमंत्रित वक्ता निदेशक डॉ अतुल कुमार, ‘स्कूल ऑफ साइंस’, गीतम विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट अनुसंधान करने के मुख्य बिंदुओं पर व्याख्यान दिया।

सभी व्याख्यानो के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र रखा गया। श्रीमती ईशा शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक श्री संजय बंसल, संरक्षक श्री अमन बंसल, चेयरपर्सन डॉ आर.के त्रिपाठी एवं श्री शुभाशीष गोस्वामी (संयुक्त निदेशक डी.बी.जी.आई), संयोजक श्री दिग्विजय सिंह (डीन, डी.बी.आई.एम.एस) सह संयोजक प्रोफेसर डॉ सी.एस बोहरा, संयोजक सचिव डॉ मनीषा, सह संयोजक सचिव श्रीमती दीपा आर्या (विभागाध्यक्ष, फैशन डिजाइनिंग) मुख्य भूमिका में रहे।

कार्यक्रम में  विनोद श्रीवास्तव, डॉ उमेश बसंत सावंत, डॉ अमन सिंह बघेला, डॉ दिव्या घाई, डॉ मनीषा मैदुली, डॉ आर.सी पाठक, डॉ प्रेरणा बडोनी, डॉ भवया त्रिवेदी, काजल श्रीवास्तव और अश्विनी रावत संयोजक समिति के सदस्य थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments