Friday, April 19, 2024
HomeNationalकच्चे तेल में भारी कमी पर यहां दोनों ईंधनों के दाम में...

कच्चे तेल में भारी कमी पर यहां दोनों ईंधनों के दाम में लगी आग

नई दिल्ली , । अमेरिका के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर से पेट्रोल की सप्लाई बहाल हो गई है। इससे कल कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय बाजार  में भारी गिरावट का रूख रहा। शुरूआती कारोबार में ही कच्चा तेल तीन फीसदी तक गिरा। यह अप्रैल के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि, घरेलू बाजार में देखा जाए तो आज सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधन के दाम में भारी बढ़ोतरी की। शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 29 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 92.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 34 पैसे की तेजी के साथ 82.95 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

आठ दिन में ही 1.97 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। इसलिए, पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे थे। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। इस महीने इसके दाम बढऩे शुरू हुए हैं। चुनाव के बाद आठ दिनों में ही दिन में पेट्रोल 1.97 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

आठ दिन में 2.22 रुपये महंगा हुआ डीजल
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन कटौती हुई। इस वजह से यह 74 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। चुनाव बीतने के बाद अब आठ दिनों में ही डीजल का दाम 2.22 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

कच्चे तेल के बाजार में कल भारी मंदी रही
अमेरिका के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर से पेट्रोल की सप्लाई बहाल हो गई है। इससे कल कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी गिरावट का रूख रहा। शुरूआती कारोबार में ही कच्चा तेल तीन फीसदी तक गिरा। यह अप्रैल के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इसका असर हुआ और कल ब्रेंट क्रूड का दाम 67 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया। कल अमेरिकी बाजार में बाजार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड के दाम में 2.37 डॉलर की कमी के साथ यह 67.05 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गया। यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 2.26 डॉलर की कमी के साथ 63.82 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments