Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowमहिला ने बीच सड़क पर बच्चे को गोद से उतारा और खुद...

महिला ने बीच सड़क पर बच्चे को गोद से उतारा और खुद को लगा ली आग

राजधानी देहरादून में आज एक घटना से हड़कंप मच गया। यहां एक महिला ने सरेआम ऐसा आत्मघाती कदम उठाया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश फाख्ता हो गए।

जानकारी के मुताबिक देहरादून में राह चलते एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के त्यागी रोड की है।
महिला की गोद में बच्चा भी था। जिसे पहले महिला ने गोद से उतारा और बीच सड़क में खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हालत में महिला को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला अपना नाम बता पाने में सक्षम नहीं है। वहीं घटना की सूचना पाकर महिला का पति अस्पताल पहुंच गया है। पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments