Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowप्रदेश अध्यक्ष को नहीं संरक्षकों को निष्कासन करने का अधिकार

प्रदेश अध्यक्ष को नहीं संरक्षकों को निष्कासन करने का अधिकार

हरिद्वार 16  जून( कुलभूषण) प्रदेश व्यापार मंडल के संरक्षक मंडल के मुकेश भार्गव व मनोज सिंघल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को संरक्षकों को निष्कासित करने का कोई अधिकार नहीं होता। संरक्षक मंडल के सदस्य ही प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों को नियुक्त व पद से कार्यमुक्त करने का अधिकार होता है। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने समाचार पत्रों में उन्हें निष्कासित करने की जानकारी दी है। जबकि वह संरक्षक का पद छह माह पहले ही प्रदेश अध्यक्ष के निजी हितों को देखते हुए छोड़ दिया था।

प्रेस को बयान जारी करते हुए मुकेश भार्गव और मनोज सिंघल ने कहा कि अपने निजी स्वार्थों के लिए बनाए गए प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी प्रदेश व्यापार मंडल के माध्यम से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एवं अपने निजी हितों को आम व्यापारियों पर थोपने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस हठधर्मिता को देखकर संरक्षक मंडल के सदस्य मुकेश भार्गव और मनोज सिंघल ने छह माह पूर्व ही संरक्षक पद छोड़ दिया था। मनोज सिंघल ने कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल के नेता संजीव चौधरी को ये जानकारी नहीं है कि संरक्षक मंडल के सदस्य प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों को नियुक्त और पद से कार्यमुक्त करने का अधिकार प्राप्त होता है। किसी भी प्रदेश अध्यक्ष को संरक्षक मंडल के किसी भी सदस्य का निष्कासित करना या पद मुक्त करने का कोई अधिकार नहीं होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments