Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowब्लैक फंगस से मरीज की निकालनी पड़ी एक आंख और आधा जबड़ा,...

ब्लैक फंगस से मरीज की निकालनी पड़ी एक आंख और आधा जबड़ा, आज मिले 19 मरीज, आठ की हुई मौत

हल्द्वानी, कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब राज्य में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में ब्लैक फंगस से ग्रस्त एक मरीज की सफल सर्जरी हुई। डाक्टरों की टीम ने साढ़े पांच घंटे की सर्जरी में बाएं हिस्से का जबड़ा व बायीं आंख निकाली पड़ी। आइसीयू में भर्ती महिला की हालत स्थिर है। एसटीएच में ईएनटी विभागाध्यक्ष डा. शहजाद ने बताया कि रुद्रपुर निवासी 47 वर्षीय महिला 20 दिन पहले कोरोना संक्रमित हुई थी। चार दिन पहले आंखों में दर्द, सूजन व चेहरे के बाएं हिस्से में सूजन था। जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा और ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। इसके बाद सीटी स्कैन व दूरबीन से जांच हुई। फंगस आंख तक फैल चुका था। महिला की सर्जरी शुरू कर दी। वह खुद ऑपरेशन में जुटे रहे। पहले महिला का बायीं तरफ का जबड़ा, चेहरे की हड्डी निकाल दी गई। इसके बाद नेत्र सर्जन डा. नितिन मेहरोत्रा ने आंख की सर्जरी कर बायीं आंख निकाल ली।

चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी ने बताया कि इस समय ब्लैक फंगस के 20 मरीज भर्ती हैं। इसमें से दो नए मरीज भर्ती हुए हैं। ऊधमसिंह नगर निवासी महिला को कोविड हुआ था। कुछ दिन पूर्व उसके चेहरे में सूजन आई गई। उसे दिखाई भी कम देने लगा। वह चार दिन पहले अस्पताल पहुंची थी। जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। सीटी स्कैन कराने पर बीमारी की गंभीरता का पता चला।
इसके बाद ईएनटी, नेत्र रोग विभाग, एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी करने का फैसला किया। बीमारी के दूसरे अंगों तक फैलने की आंशका थी। शनिवार को मरीज की सर्जरी की गई, जो करीब साढ़े पांच घंटे तक चली। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. नितिन मेहरोत्रा, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. नीलम शमिल थे।

एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि ब्लैक फंगस का एक ऑपरेशन हुआ है। अस्पताल में ब्लैक फंगस के बीस और संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इसमें एक की हालत नाजुक है।

 

प्रदेश में ब्लैक फंगस के 19 नए मामले, आठ मरीजों की हुई मौत

प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को देहरादून जिले में 19 नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि आठ मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 279 और 44 मौत हो चुकी हैं।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को देहरादून जिले में ब्लैक फंगस के 19 नए मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हुई है। देहरादून जिले में कुल मरीजों की संख्या 250 और 38 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, नैनीताल जिले में रीजों की संख्या 27 और पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी तक ऊधमसिंह नगर जिले में एक मामला और एक मरीज की मौत हुई है।

ब्लैक फंगस से 18 मरीजों ने जिंदगी की जंग जीती है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों और मौतों में लगातार कमी आई है। जबकि ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments