Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowजररूर मंदो के लिए गगनद्वीप ने उपलब्ध कराये 60 कम्बल

जररूर मंदो के लिए गगनद्वीप ने उपलब्ध कराये 60 कम्बल

पिथौरागढ़। सामाजिक कार्यकर्त्ता जुगल किशोर पाण्डे कि पहल पर हल्द्वानी से सामाजिक कार्यकर्त्ता दिवंगत गुरविन्दर सिंह चड्डा के 60 वे जन्मदिन पर उनके पुत्र गगनद्वीप चड्डा द्वारा जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ के जरूरतमंद मरीजों के लिये 60 गर्म कम्बल प्रदान किये। विभिन्न संगठनों ने यह कम्बल मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एच.सी. पंत व प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. के.सी भट्ट को जिला चिकित्सालय में सौये।

डा. पंत व डा. भटृ ने इस पहल का स्वागत करते हुये कहा कि ठंड के इस मौसम में मरीजों के लिये मदद प्रदान करेंगे। उन्होंने गुरविंदर चड्डा के पूर्व में किये गये कार्यो का भावपूर्ण स्मरण भी किया। कार्यक्रम में डा. गुरूकुलानन्द कच्चाहारी, प्रेमसिंह बिष्ट, डी.एन.भटृ, गिरधर सिंह विष्ट, राजेन्द्र देवलाल तपन रावत, ऋृषेद्र महर, दर्शन वाल्मिकी गोपाल सती, पंकज देवलाल, मनोज बिष्ट आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments