Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowपवित्र छड़ी बागनाथ महादेव मन्दिर में अभिषेक के बाद जागेश्वर धाम के...

पवित्र छड़ी बागनाथ महादेव मन्दिर में अभिषेक के बाद जागेश्वर धाम के लिए रवाना

हरिद्वार 03 अक्टूबर (कुल भूषण शर्मा) पंच दशनाम जूना आनंद अखाड़े  की पवित्र प्राचीन छड़ी कुमायॅू प्रवास में शुक्रवार  देर शाम बागेश्वर पहुची। पवित्र छड़ी को सरयू तथा गोमती के संगम मंे स्नान कराकर पौराणिक शिवमन्दिर बागनाथ ले जाया गया। जहंा वैदिक ब्राहमणों ने पूर्ण विधि विधान से छड़ी के प्रमुख महंत अन्र्तराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज व नागा सन्यासियों के जत्थे के साथ बागनाथ महादेव की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया।

प्राचीन पवित्र छड़ी गणानाथ महादेव के दर्शनों के पश्चात श्रीमहत प्रेमगिरि श्रीमहंत विशम्भर भारती,श्रीमहंत शिवदत्त गिरि,श्रीमहंत पुष्करराज गिरि,महंत महादेवानंद गिरि,महंत पारसपुरी,महंत विनय पुरी,महंत बलदेव भारती,महंत मोहनानंद गिरि,महंत ओमकार पुरी,महंत विमलागिरि,महंत रूद्रानंद सरस्वती,महंत भरवपुरी,महंत रामगिरि,महंत शिवपाल गिरि आदि के नेतृत्व में जागेश्वर धाम के लिए रवाना हुयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments