Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड सरकार की जन- कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचे -...

उत्तराखंड सरकार की जन- कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचे – कैडा़

(चन्दन सिंह बिष्ट)  भीमताल/ ढोलीगांव, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को ब्लाक प्रमुख ओखलकांडा कमलेश कैड़ा द्वारा राशन किटों का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
मंगलवार को ओखलकांडा के दूरस्थ क्षेत्र ढोलीगांव पहुंची । ब्लाक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने ग्राम पजैना,ढोलीगांव , बेडचुला कांडा धैना कुकना दिगौली कुलौन सुनकोट सेमलकन्या सूनी व कैंप कार्यालय आदि जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान करीब दो हजार श्रमिकों को राशन किटों का वितरण किया।

★ढोलीगांव में श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को मिला मुफ्त में राशन

★श्रम विभाग द्वारा राशन वितरण का लगाया कैंप कई ग्रामीण हुए लाभान्वित

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के इस दौर में कोई परिवार भूखा न सोए यह सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। जिसके चलते प्रदेश में श्रम विभाग में पंजीकृत निर्धन परिवारों को खाद्यान्न किट प्रदान की जा रही हैं। जिसमें विकासखंड ओखलकांडा धारी रामगढ़ भीमताल में पंजीकृत करीब नौ हजार से अधिक परिवारों को लाभांवित किया जाना है। इसके साथ ही सरकार द्वारा अधिकृत कॉमन सेंटरों पर भी श्रम विभाग की साइड पर पंजीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिससे प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

ब्लाक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा कि शेष बचे परिवारों को भी जल्द ही राशन की किटें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इस मौके पर प्रदीप मटियाली जेष्ट प्रमुख व विधायक प्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि ढोलीगांव रामलाल ,प्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत सदस्य कांडा सूरज आर्य ग्राम प्रधान ढोलीगांव कमल किशोर पांडे ग्राम प्रधान पजैना विजेता बिष्ट , प्रधान ककोड विशन परगांई , सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह बिष्ट, योगराज सिंह बिष्ट, पान सिंह बिष्ट किशोर सिंह गहरवाल कुंदन सिंह मोहित कुमार आर्य रोशन आर्य अमित सिंह रोहित सिंह किशन सिंह मोहन सिंह धोनी पूर्व प्रधान, सरपंच ढोलीगांव तारा दत्त जोशी सरपंच पजैना सरस्वती देवी आदि मौजूद थे।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments