Thursday, January 22, 2026
HomeStatesUttarakhandतहसील दिवस की तर्ज पर होगा किसान दिवस का आयोजन, किसानों को...

तहसील दिवस की तर्ज पर होगा किसान दिवस का आयोजन, किसानों को दी जायेगी कृषि सम्बन्धित जानकारी

17 दिसंबर को जनपद के तीनों विकासखंडों में मनाया जाएगा किसान दिवस। कृषि तकनीक, विभागीय योजनाओं की जानकारी व शिकायत निस्तारण पर रहेगा विशेष जोर

रुद्रप्रयाग- जनपद के तीनों विकासखंडों—अगस्त्यमुनि, जखोली एवं ऊखीमठ में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। तहसील दिवस की तर्ज पर 17 दिसम्बर को किसान दिवस आयोजित कर किसानों को कृषि सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण हेतु विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कल एक महत्वपूर्ण बैठक की गई थी।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी आदि क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, विभागीय योजनाओं तथा तकनीकी जानकारी से जोड़ना है, जिससे वे अपनी आजीविका और उत्पादन क्षमता को और सुदृढ़ कर सकें।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने बताया कि किसान दिवस किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें कृषि, पशुपालन आदि से जुड़े सभी विभाग संयुक्त रूप से कृषकों को जानकारी व सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने जनपद के समस्त कृषक भाइयों एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान दिवस किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा, इसलिए सभी कृषकों से अपेक्षा है कि वे निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कार्यक्रम का आयोजन जनपद के तीनों विकासखंड अगस्त्यमुनि, जखोली, ऊखीमठ के सभागार में 17 दिसंबर 2025, प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा।

कृषि अधिकारी लोकेन्द्रसिंह विष्ट ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में विकसित नवीन प्रौद्योगिकियों की जानकारी किसानों को दी जाएगी इसके साथ ही कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन समेत सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं का विस्तृत विवरण किसानों को उपलब्ध कराएंगे तथा किसानों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। आवश्यक मामलों को शासन को रिपोर्ट कर अग्रसारित किया जाएगा।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, सलाह एवं वैज्ञानिक खेती के तरीकों पर भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments