Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowशिक्षक रामरतन यादव “साहित्य शिरोमणि सम्मान” से हुये सम्मानित

शिक्षक रामरतन यादव “साहित्य शिरोमणि सम्मान” से हुये सम्मानित

खटीमा, हिन्दी की प्रसिद्ध साहित्यिक और सामाजिक सरोकार से जुड़ी संस्था मार्तण्ड’ साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था भारत लखनऊ के द्वारा बसंत पंचमी एवं महाराजा सुहेलदेव जयंती के उपलक्ष में आयोजित ई सरस कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह में खटीमा के प्रख्यात कवि /अध्यापक रामरतन यादव को “साहित्य शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया। कवि राम रतन यादव जहां खटीमा के आश्रम पद्धत्ति में शिक्षक पद पर कार्यरत है।वही कवि व साहित्यकार के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते है।

राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय खटीमा के अधीक्षक हंस कुमार चौहान, वीरेंद्र कुमार वर्मा, कमलेश यादव ,तारा भट्ट ,मंजू आर्य, अवधेश कुमार ,पूजा राना, प्रधानाचार्य रामदत्त जोशी, राधा आर्य, हेमंत भंडारी ,आईटीआई के अधीक्षक वीरेंद्र कुमार आदि ने राम रतन यादव को सम्मान मिलने पर बधाई दी है।वही खटीमा के साहित्य क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर रूपचंद्र शास्त्री मयंक , डॉ महेंद्र प्रताप पांडे ,डॉ राज किशोर सक्सेना, डॉक्टर सिद्धेश्वर सिंह ,राधा तिवारी, डॉक्टर कुमुद पंत आदि ने भी रामरतन यादव को सम्मान प्राप्त करने पर बधाई दी।

मार्तंड साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारत लखनऊ के अध्यक्ष सरस्वती प्रसाद रावत और महामंत्री सुरेश कुमार राजवंशी के द्वारा भी बधाई संदेश दिया गया है।वही हम आपको बता दे कि कवि राम रतन यादव कोविड काल मे दजनों ऑन लाइन कवि सम्मेलन में प्रतिभाग कर चुके है, कवि व शिक्षक राम रतन यादव कई साहित्य मंचों ने पुरस्कार व सम्मान से भी संमानित किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments