Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में युवाओं को सिखाया संगठन को मजबूत...

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में युवाओं को सिखाया संगठन को मजबूत करने का पाठ

हरिद्वार, 4 जनवरी ( कुल भूषण) मायापुर ब्लाक कांग्रेस की मासिक बैठक का महानगर कंग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता व ब्लाक अध्यक्ष रवि कष्यप के में आहुत की गयी। बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव डॉक्टर संजय पालीवाल ने कहा 2021 का पूरा वर्ष चुनावी वर्ष है कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी पूरी लगनता के साथ कांग्रेस को बूथ स्तर से लेकर वार्ड स्तरों तक एक एक कार्यकर्ता अपनी क्षमता के अनुसार कांग्रेस के लिए अपना पूरा साल समर्पित करें ताकि हरिद्वार में एवं प्रदेश में कांग्रेसी सरकार बने तो हमें गर्व हो कि सरकार बनाने में हमारी भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

संजय अग्रवाल एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा की संगठन को ऐसी बैठक हर मासिक करनी चाहिए और प्रत्याशी चाहे कोई भी हो हमें कांग्रेस के लिए तन मन धन से कार्य करना है। ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप एवं मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है जनता को साथ लेकर एक एक कांग्रेसी को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का।

बैठक को पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रविश भटीजा कैलाश भट्ट महावीर वशिष्ठ ने  भी सम्बोधित किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल राजेंद्र नाथ गोस्वामी शिवकुमार व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप  डॉक्टर दिनेश पुंडीर  राहुल प्रियंका गांधी के ब्लॉक अध्यक्ष सनी मल्होत्रा  धर्मपाल सिंह अनिल शर्मा मधुकांत गिरी  शुभम जोशी  हिमांशु ठाकुर  विजय कुमार एवं समस्त ब्लॉक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments