Thursday, March 28, 2024
HomeNationalसुशील कुमार मोदी दो दिसंबर को नामांकन दाखिल करेंगे

सुशील कुमार मोदी दो दिसंबर को नामांकन दाखिल करेंगे

केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा की ओर से नामित पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी दो दिसम्बर को नामांकन दाखिल करेंगे। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि दो दिसम्बर को साढ़े 12 बजे सुशील मोदी नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

बता दें कि सुशील कुमार मोदी के नाम बिहार में सबसे लंबे समय तक उपमुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। साल 2005 में वे बिहार के तीसरे उपमुख्यमंत्री बने और वे 11 वर्ष तक इस पद पर रहे। संसदीय राजनीति में सुशील मोदी 1990 में पटना केंद्रीय (अब कुम्हरार) विधान सभा से पहली बार चुनाव जीते। इसके बाद 1995 और 2000 में चुनाव जीते। 2004 में भागलपुर से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद 2005 में इस्तीफा देकर उपमुख्यमंत्री बने। इसके पहले 1996 से 2004 तक आठ साल तक बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। साल 2000 में सात दिनों की नीतीश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री बने। जून 2013 में भाजपा के नीतीश सरकार से अलग होने तक वे उप मुख्यमंत्री रहे। सरकार से हटने पर बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता बने। जुलाई 2017 से लेकर प्रदेश में गठित नई सरकार के बनने तक उपमुख्यमंत्री के पद पर रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments