Thursday, April 25, 2024
HomeStatesBiharदोनों हाथों में बंदूक लेकर ऐसे की लूट, बाजार में मच गई...

दोनों हाथों में बंदूक लेकर ऐसे की लूट, बाजार में मच गई सनसनी, देखें वीडियो

नई दिल्ली: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बिहार के दरभंगा में एक ज्वैलरी शॉप में लुटेरों ने लूट को ऐसे अंजाम दिया कि जिसने भी देखा, उसके होश उड़ गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ज्वैलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट को अंजाम देने के बाद लुटेरे फिल्मी स्टाइल में फरार हो गए।

एक आधिकारिक पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 14 किलोग्राम सोना और 2 लाख रुपये नकद लूटे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वीडियो में दिख रहा है कि गली में से एक शख्स भागता नजर आ रहा है। इसके कुछ ही देर बाद कुछ और लोग भागकर आते हैं। वहीं, थोड़ी ही देर बाद हाथ में बंदूक लहराते हुए आते हैं। घटना के बाद लोग इतने सहम गए कि उन्होंने तुरंत दुकानें बंद कर दीं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments