Wednesday, April 24, 2024
HomeStatesUttarakhandनेत्र कुम्भ सक्षम का सफल सेवा मिशन

नेत्र कुम्भ सक्षम का सफल सेवा मिशन

हरिद्वार अप्रैल 25( कुलभूषण ) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 दयाल सिंह पँवार के निर्देशनए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 पवन स्थापक के संयोजन और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डा0 संतोष क्रलेती के संयोजन में विगत मार्च माह से संचालित नेत्र कुम्भ को सक्षम का सफल सेवा मिशन बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित  कैम्प कार्यालय पर सक्षम के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारीयो ने भेंट की।

मदन कौशिक  ने कहा कि कुम्भ मेले में विपरीत परिस्थितियों में भी सक्षम ने लगभग 50000 तीर्थ यात्रियोए साधु संतजनो और स्थानीय लोगों के नेत्रो की जांच करने के पश्चात लगभग 39000 लोगों को नि शुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की है यह एक बड़ा सेवा कार्य है। उन्होंने उत्तराखंड में सक्षम संस्था के सेवा कार्यो को स्थायी विस्तार देने के लिए पूर्ण सहयोग का भी आश्वासन दिया।

नेत्र कुम्भ सक्षम का सफल सेवा मिशनभाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक का आभार प्रकट करते हुए सक्षम संस्था के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डा0 संतोष क्रलेती एवं मुख्य प्रबंधक ललित पंत ने कहा कि सक्षम देश भर में दिव्यागंता निवारण के क्षेत्र में काम करता है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से भेंट करने वालो में सक्षम के पश्चिम क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर प्रदेश उत्तराखंड के प्रांत प्रचार प्रमुख अनंत प्रकाश मेहरा सक्षम के कार्यकर्ता आयुष हरबोला राजेश एवं गोपाल एवं शिवा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments