Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowतीन युद्धों के नायक सैनिक प्रताप सिंह मेहरा का निधन, सरयू गोमती...

तीन युद्धों के नायक सैनिक प्रताप सिंह मेहरा का निधन, सरयू गोमती के संगम पर दी अंतिम विदाई

बागेश्वर, बागेश्वर जिले के धरमघर क्षेत्र के लमजिगड़ा निवासी पूर्व सैनिक प्रताप सिंह मेहरा का निधन हो गया है। वह 78 साल के थे। उन्होंने तीन युद्धों में हिस्सा लिया था। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गत मंगलवार को सरयू-गोमती संगम पर उनको अंतिम विदाई दी गई। दुग नाकुरी तहसील निवासी पूर्व सैनिक प्रताप सिंह मेहरा 14 जनवरी 1962 को कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे।

प्रशिक्षण के दौरान भारत-चीन के बीच युद्ध छिड़ गया था। इसमें बेसिक कोर्स पूरा कर चुके जवानों को भेजा गया, जिसमें प्रताप सिंह कोरंगा भी शामिल थे। उन्हें अरुणाचल प्रदेश के चीन बॉर्डर पर युद्ध के लिए भेजा गया। सरा युद्ध उन्होंने वर्ष 1965 में पाकिस्तान की सेना के साथ लड़ा। वर्ष 1971 में बांग्लादेश ऑपरेशन के दौरान भी वह देश के लिए लड़े। इसी वर्ष उन्होंने पारिवारिक कारणों से सेवानिवृत्ति ले ली।

परिवार में उनके दो बेटे और भरापूरा परिवार है। उन्हें गत मंगलवार को सरयू-गोमती संगम पर परिजनों ने अंतिम विदाई दी। इधर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल जीएस बिष्ट ने कहा कि माऊं क्षेत्र में कई पूर्व सैनिकों ने युद्ध लड़ा है। कई सैनिकों को सेवा सम्मान पदक भी प्राप्त हैं। लमजिगड़ा निवासी पूर्व सैनिक प्रताप सिंह मेहरा के निधन की अभी तक कोई जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments