Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowकमलेश्वर मंदिर में नव निर्माण कार्यो का राजेन्द्र पंकज द्वारा किया गया...

कमलेश्वर मंदिर में नव निर्माण कार्यो का राजेन्द्र पंकज द्वारा किया गया शिलान्यास

देहरादून, सामाजिक सरोकार के सार्थक प्रयास के तहत कमलेश्वर महादेव मन्दिर में किये जा रहे नव निर्माण कार्यो का शिलान्यास विश्व हिन्दु परिषद के अन्तराष्ट्रीय मन्त्री एवं राम मन्दिर आन्दोलन के प्ररेणा स्त्रोत राजेन्द्र पंकज द्वारा किया गया, गुरूवार को एक सक्षिप्त कार्यक्रम में राजेन्द पंकज द्वारा प्रमुख समाज सेवी जोगेन्द सिंह पुण्डीर द्वारा किये जा रहे समाज में विभिन्न सेवा कार्यो की जमकर प्रशंसा की |

उन्होंने कहा कि जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर के अनुरोध पर मन्दिर में पधारे एवं पूजा में भाग लिया। मुख्य म यजमान के रूप में प्रमुख सर्जन डा. अश्विनी चौबे द्वारा अपनी धर्मपत्नी एवं पुत्र डा. आदित्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह पुण्डीर एवं मन्दिर समिति के सरंक्षक जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर द्वारा राजेन्द्र पंकज को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया | इस अवसर पर मुख्य रूप से अवनीश गुप्ता, अजय कान्त शर्मा, शिवा गैरे, डॉ. अश्विन चौबे, डॉ. आदित्य, पं. सुनील उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments