Wednesday, April 24, 2024
HomeEntertainmentशिल्पा शिंदे का दिखा माधुरी दीक्षित अवतार, जल्द इस शो में मचाएंगी...

शिल्पा शिंदे का दिखा माधुरी दीक्षित अवतार, जल्द इस शो में मचाएंगी धमाल

मुंबई। बिग बॉस 11 की विनर और भाभी जी बनकर लोगों के दिलों पर छाईं एक्ट्रेस एक बार फिर अपना टीवी कमबैक कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही स्टार भारत के कॉमेडी शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ में नज़र आने वाली हैं।

हाल ही में इस शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ से शिल्पा शिंदे का फर्स्ट लुक सामने आया है। जिसने फैंस को एक बार फिर उनका दिवाना बना दिया है। सामने आए लुक में शिल्पा शिंदे, बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के अवतार में दिखाई दे रही हैं।

शो का प्रोमो भी स्टार भारत के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया जा चुका है। प्रोमो में शिल्पा शिंदे फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ वाली माधुरी दीक्षित के अवतार में नज़र आ रही हैं।

शिल्पा का अंदाज से लेकर कॉस्ट्यूम तक सबकुछ माधुरी दीक्षित से मिलता है। शिल्पा के इस अवतार ने फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया है।

 

इस प्रोमो को स्टार ने शेयर करते हुए लिखा है,’शिल्पा शिंदे और संकेत भोसले अपने फैंस के लिए ला रहे हैं हंसी का जोरदार धमाका, जो बोरयित को चुटकी में दूर कर देगा। गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान, 31 अगस्त से रात 8 बजे’।

इसके साथ ही प्रोमो में कॉमेडियन संकेत भोसले सलमान खान का किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं और तो और इस शो में सबके फेवरेट सुनील ग्रोवर भी मैड डॉन बन धमाल मचाने वाले हैं।

जारी हुए प्रोमो ने फैंस के बज़ को काफी बढ़ा दिया है। हर किसी को शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments