Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowसीमा जागरण मंच : सुरक्षित सीमा ही समर्थ भारत का आधार :...

सीमा जागरण मंच : सुरक्षित सीमा ही समर्थ भारत का आधार : मुरलीधर भिण्डा

देहरादून(सुनील घिल्ड़ियाल), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परिकल्प “सीमा जागरणं मंच” के अखिल भारतीय सह संयोजक  मुरलीधर भिण्डा जीएमएस रोड, कांवली देहरादून स्थित प्राचीन शिव मंदिर में उत्तराखंड किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जोगेद्र सिंह पुंडीर के आग्रह पर संघ संगठन कार्यकर्ताओं को मंच की कार्यप्रणाली के बारे में सम्बोधित करने पहुंचे | अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि समाज को सीमा सुरक्षा के प्रति संवेदनशील, जागृत, संगठित और देश भक्ति से अनुप्राणित बनाए बिना पडोसी राज्यों से लगी सीमाओं की सुरक्षा का कार्य अधूरा है |

इस ध्येय को साकार करने के लिए वर्ष 1985 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सीमा जागरण मंच तैयार किया गया | अपने उद्बोधन में  मुरलीधर भिण्डा जी ने कहा कि सुरक्षित सीमा ही समर्थ भारत का आधार है और हर भारतीय को अपने राज्य की सीमा से लगे पडोसी राज्यों की भारत विरोधी गतिविधियों का जायजा लेते हुए प्रशासन को समय-समय पर इसकी सूचना देते रहना चाहिए |

इस दौरान सार्थक शब्दों में जोगेद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि अगर कबूतर आंख बंद करके बैठा रहेगा तो बिल्ली उसे क्षण भर में ही अपना निवाला बना लेगी, यानि कि हर नागरिक को अपने क्षेत्र में घूमने वाले हर व्यक्ति पर नजर बनाए रखनी चाहिए | कार्यक्रम के अंत में इंजी. सुनील घिल्ड़ियाल द्वारा  मुरलीधर जी को गीता व कोरोना वायरस से लड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई आयुर्वेदिक आयुष किट भेंट स्वरुप देकर सम्मानित किया गया | इस अवसर पर संघ प्रांत संयोजक  नरेश तोमर , अजयकांत , विकास शर्मा, राकेश, शर्मा अजय चौहान, शिवा, अभिषेक श्रीवास्तव आदि संघ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments