Wednesday, April 24, 2024
HomeNationalSBI Apprentice भर्ती : 8500 पदों के लिये जारी हुई अधिसूचना, 10...

SBI Apprentice भर्ती : 8500 पदों के लिये जारी हुई अधिसूचना, 10 दिसम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, जानिए सारी डिटेल

नई दिल्ली, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने तीन वर्षों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में 8,500 अपरेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। देश के विभिन्न जोनों में वैकेंसी की संख्या 8500 है। ऑनलाइन आवेदन sbi.co.in पर जाकर 10 दिसंबर तक किया जा सकता है। अप्रेंटिस पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2021 में आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए कोई इंटरव्‍यू नहीं होगा। ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का स्थानीय भाषा का टेस्ट होगा। अपरेंटिसशिप की अवधि 3 वर्ष की है। चयनित अप्रेंटिस को बैंक में 3 साल के के दौरान आईआईबीएफ की परीक्षाएं क्‍वालिफाई करनी होंगी।

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। (31 अक्टूबर 2020 से पहले)

आयु सीमा 
अभ्यर्थियों की उम्र 31.10.2020 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 01.11.1992 से पहले और 31/10/2000 के बाद नहीं होना चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु में छूट नियमानुसार दी जायेगी।

चयन 
लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षण।

स्टाइपेंड 
अप्रेंटिस को पहले 1 वर्ष के दौरान प्रति माह 15,000 रुपये का स्टाइपेंड, दूसरे वर्ष के दौरान प्रति माह 16,500 रुपये और तीसरे वर्ष के दौरान प्रति माह 19,000 रुपए और अन्य भत्ते/ मिलेंगे।

किस राज्य में कितनी वैकेंसी
गुजरात    480
आंध्र प्रदेश    – 620
कर्नाटक    – 600
मध्य प्रदेश    – 430
छत्तीसगढ़    – 90
पश्चिम बंगाल- 480
ओडिशा    – 400
हिमाचल प्रदेश- 130
हरियाणा    – 162
पंजाब    – 260
तमिलनाडु    – 470
पांडिचेरी    – 6
दिल्ली    – 7
उत्तराखंड    – 269
तेलंगाना- 460
राजस्थान    – 720
केरल-  141
उत्तर प्रदेश    – 1206
महाराष्ट्र    – 644
अरुणाचल प्रदेश- 25
असम- 90
मणिपुर- 12
मेघालय    – 40
मिजोरम – 18
नागालैंड – 35
त्रिपुरा -30
बिहार – 475
झारखंड    – 200

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन की प्रिंटेड कॉपी लेने की अंतिम तिथि: 25 दिसंबर 2020
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख: जनवरी, 2021

आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस – 300 रुपये
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूएडी : कोई फीस नहीं
फीस का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के जरिए होगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें। 

पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments