Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowसंगठन विस्तार को सर्वजन स्वराज पार्टी का अभियान शुरु

संगठन विस्तार को सर्वजन स्वराज पार्टी का अभियान शुरु

रुद्रप्रयाग, सर्वजन स्वराज पार्टी उत्तराखंड में संगठन विस्तार को लेकर सक्रिय हो गई है । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेश्वर भट् के निर्देशानुसार पार्टी जनपदों में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये सदस्यता अभियान चला रही है।
रुद्रप्रयाग में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन राजेश वनवाल ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुये बताया कि आगामी तीन महीनों में तीन लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

आगामी विधानसभा चुनावों पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी उससे पहले हर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जायेगा। उन्होने कहा कि पार्टी उत्तराखंड की मूल अवधारणा व जन जन तक स्वराज की स्थापना करने को कृत संकल्प है । राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि प्रदेश मे विगत 20 वर्षों से वेरोगारी, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य, चौपट हो गयी है। वेरोजगारी चरम पर है व प्रदेश का युवा हतास ओर निराश है। प्रदेश में किसानों की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है

उन्होंने दावा किया कि सर्वजन स्वराज पार्टी प्रदेश मे तीसरा विकल्प बनकर उभरेगी। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय प्रचार सचिव पूरन सिंह नेगी, सहसचिव प्रताप सिंह करांसी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments