Saturday, April 20, 2024
HomeStatesUttarakhandसर्व महिला शक्ति समिति ने करवाई ज़रूरतमंद की शादी

सर्व महिला शक्ति समिति ने करवाई ज़रूरतमंद की शादी

कई संस्थाओ ने मिल कर दिए उपहार, की मदद

देहरादून। सर्व महिला शक्ति समिति ने आज दिनांक 23 अक्टूबर को विकासनगर निवासी एक ज़रूरतमंद लड़की की शादी का ज़िम्मा उठाते हुए मदद हेतु उपहार आदि दिए।
इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष शिवानी कौशिक गुप्ता ने बताया कि संस्था समय समय पर ज़रूरतमंद लड़कियों की शादी करवाती रहती है। इससे पूर्व भी तीन लड़कियों की शादी संस्था की ओर से करवाई गई है। इसी क्रम में इस बच्ची नेहा की भी मदद की गई है।

नेहा के पिता जी नहीं है माता की ओर से संस्था से मदद मांगी गई थी। शिवानी गुप्ता ने बताया कि उनको कई सारे लोगों और संस्थाओं ने भी सहयोग किया जिनमे अंजू बारी जी की समर्पण संस्था, सुशील डिपार्टमेंटल स्टोर, संजय अग्रवाल, मीनू गोयल चौधरी, तेजस्वनी से प्रिया गुलाटी, नीति सक्सेना, ऋतु वर्मा, ममता गुप्ता, नीलू जोशी, श्वेता भार्गव, सुमन उपाध्याय, कल्पना डागर, रेखा थापा, निर्मल सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments