Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowबाबा केदार के दरबार में संवाद जाह्नवी वेब पोर्टल का विमोचन

बाबा केदार के दरबार में संवाद जाह्नवी वेब पोर्टल का विमोचन

रुद्रप्रयाग/देहरादून,उत्तराखंड की लोक संस्कृति,लोक परंपराओं एवं पहाड़ की माटी से जुड़ी खबरों के संकल्प के साथ बाबा केदारनाथ के प्रांगण में चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद ममगाई, केदारनाथ धाम के मुख्य पुरोहित श्रीनिवासन पोषति सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा, पत्रकार जगमोहन आज़ाद एवं केदारनाथ के मुख्य पुजारी ने संवाद जाह्नवी वेब-पोर्टल का विमोचन किया।

संवाद जाह्नवी वेब-पोर्टल का लोकार्पण करते हुए चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद ममगाई ने इस वेब-पोर्टल की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा यह वेब-पोर्टल उत्तराखंड की सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका तो निभाएंगा ही साथ ही विश्व पटल पर उत्तराखंड का नाम भी रोशन करेगा।

श्री ममगाई बाबा केदारनाथ जी के प्रांगण में संवाद जाह्नवी वेब-पोर्टल का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का शुभकामना संदेश संवाद जाह्नवी के संपादक को प्रदान किया।
संवाद जाह्नवी वेब-पोर्टल की शुरुआत होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि यह पोर्टल पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों और पहाड़ की माटी से जुड़ी समस्याओं को सशक्त आवाज के साथ शासन प्रशासन और आम जनमानस तक पहुंचाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, मैं संवाद जाह्नवी वेब-पोर्टल की शुरुआत पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं समाज सेवी संजय शर्मा दरमोड़ा ने संवाद जाह्नवी वेब-पोर्टल के शुभारम्भ पर बधाई देते हुए कहा कि पहाड़ के धार्मिक- सांस्कृतिक परिवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को विश्व धार्मिक-सांस्कृतिक और सामाजिक पटल पर नयी सोच के साथ पहुंचाते हुए संवाद जाह्नवी वेब-पोर्टल उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाएंगा।
श्री संजय दरमोड़ा ने संवाद जाह्नवी वेब-पोर्टल की पूरी टीम को पोर्टल के शुभारम्भ के लिए शुभकामनाएं देते हुए पोर्टल से जन आवाज बनने का आग्रह भी किया।
संवाद जाह्नवी वेब-पोर्टल के शुभारम्भ पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य,गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण,डीजीपी उत्तराखंड सहित कई सामाजिक-सांस्कृतिक एवं धार्मिक पटल से जुड़े प्रबुद्धजनों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments