Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowदुःखद :भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन प्रसाद थपलियाल का पीपलकोटी के समीप...

दुःखद :भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन प्रसाद थपलियाल का पीपलकोटी के समीप कार दुर्घटना में निधन

चमोली, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष और बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन प्रसाद थपलियाल जी का पीपलकोटी के समीप कार दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया।
इस समाचार से संपूर्ण चमोली जिला स्तब्ध है। मोहन प्रसाद थपलियाल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के चमोली में दाहिने हाथ माने जाते थे मोहन प्रसाद थपलियाल अत्यंत सौम्य स्वभाव के सामान्य नेता थे वह नेता तो भारतीय जनता पार्टी के थे, लेकिन प्रतिपक्ष दलों में भी वह खासे लोकप्रिय थे ।

उनके निधन पर बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि जनपद चमोली में ऐसे नेता की कमी सदैव खलती रहेगी बहुगुणा विचार मंच के हरीश पुजारी ने कहा कि बहुगुणा विचार मंच ने आज अपना एक मजबूत सहयोगी खो दिया कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह सभी दलों में समान रूप से लोकप्रिय थे कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया भारतीय जनता पार्टी चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट और वर्तमान जिला अध्यक्ष रघुबीर ने कहा कि उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और बद्रीनाथ क्षेत्र के विधायक रहे अनुसूया प्रसाद मैखुरी और पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र सिंह भंडारी के साथ ही सुरेन्द्र सिंह लिंगवाल जी ने भी मोहन प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में रहते हुए भी हमारे अत्यंत प्रिय लोगों में थे। मोहन प्रसाद के निधन से चमोली जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments