Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowदु:खद : पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन

दु:खद : पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन

देहरादून, बदरीनाथ सीट से विधायक रहे और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का आज मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। मैखुरी कई दिनों से बीमार थे और मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि मैखुरी कोरोना पाजिटिव भी हो गए थे। उसके बाद ही उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

मैखुरी को किडनी की समस्या बताई जा रही है। उनकी हालत काफी अधिक खराब हो गई थी, इसलिए उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया था। वेंटिलेटर में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।  मैखुरी विधानसभा उपाध्यक्ष रहे, कर्णप्रयाग और बदरीनाथ सीट से विधायक रहे। वह बदरी-केदार समिति के अध्यक्ष भी रहे। मैखुरी के रूप में कांग्रेस पार्टी ने एक व्यवहारकुशल और प्रखर नेता खो दिया।

मैखुरी के निधन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गैरसैंण में हुए निर्माण कार्यों में उनका बहुत बड़ा योगदान है, जब-जब गैरसैंण की बात आएगी मैखुरी हमेशा याद किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments