Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowरुद्रपुर : भविष्य में पर्यावरणीय समस्याओं से लड़ने के लिये स्कूल...

रुद्रपुर : भविष्य में पर्यावरणीय समस्याओं से लड़ने के लिये स्कूल स्तर पर शिक्षा प्रणाली को व्यवहारिक बनाने की जरूरत : विधायक ठुकराल

रुद्रपुर,5 जून, पर्यावरण और मनुष्य एक दूसरे के बिना अधूरे हैं। भले ही आज विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली हो लेकिन प्रकृति ने जो संसाधन हमें उपलब्ध करवाये है, उसकी कोई तुलना नहीं है।
यह बात भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने पर्यावरण दिवस पर रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कही।यह कार्यक्रम प्रीत बिहार कालोनी स्थित पार्क में आयोजित किया गया।

विधायक ने कहा कि भविष्य में पर्यावरणीय समस्याओं से लड़ने के लिए स्कूल स्तर पर शिक्षा प्रणाली को ज्यादा से ज्यादा व्यवाहारिक बनाने की जरूरत होगी। तभी हम मानव अस्तित्व को बचा सकते हैं। पर्यावरण के प्रति हम सभी को जागरूक होने की जरुरत हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण में रहकर ही स्वस्थ मनुष्य का निर्माण हो सकता है और उसका विकास हो सकेगा।

मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मानव जीवन को सुखी, समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण का अपना विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय और आरम्भ में प्रकृति अर्थात वृक्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उन्होंने कहा कि
मानव को प्रारंभ से प्रकृति द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है उसे निरंतर प्राप्त करते रहने के लिए पौधारोपण करना अति आवश्यक है। वन ही प्रकृति का श्रृंगार है और वन ही मनुष्य, पशु-पक्षी, जीव-जंतु आदि के जीवन का आधार हैं। वृक्षों के बिना मानव जीवन का धरती पर कोई अस्तित्व न है और न ही हो सकता है।

रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि फाउंडेशन बर्षकाल में दो हजार से अधिक पौधे लगाएगी।इस अवसर पर पार्षद प्रमोद शर्मा, वीरेंद्र सिंह सामंती,त्रिलोचन सिंह,जी सी परगाई,भूपेश दुम्का, मोहन उपाध्याय, प्रदीप गुप्ता,आलोक राय,गौतम थापा,मुनीन्द्र कुमार,सचिन तनेजा,गौरव तागरा,अमित चिलाना,महेश पाहुजा, श्रीमती चन्द्रकला राय,दीपा राय,पिंकी तिवारी,नीलम काण्डपाल, अर्चना राय,मैरी थापा, शालिनी गुप्ता,सुमन मिश्रा, सुमन तिवारी आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments