Wednesday, April 17, 2024
HomeTrending Nowशादी के 2 महीने बाद चला पता ...पति पहले से शादीशुदा

शादी के 2 महीने बाद चला पता …पति पहले से शादीशुदा

रुडकी। प्रेम विवाह करना महिला को भारी पड़ गया। विवाह के दो महीने बाद पता चला की पति पहले से शादीशुदा है। महिला ने रो-रो कर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करने की बात कही है। सिविल लाइंस कोतवाली को मंगलौर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि कुछ सालों पूर्व रुड़की निवासी युवक से उसका परिचय हुआ था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और मिलना-जुलना बढ़ गया।

प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने अपने-अपने परिवार को प्रेम प्रसंग की जानकारी दी। लेकिन परिजनों ने प्रेम विवाह को ठुकरा दिया। जिसके बाद महिला ने अपने परिजनों को छोड़कर प्रेम विवाह कर लिया। करीब दो महीने से इस्लाम नगर में महिला किराए के मकान में रह रही है। रविवार सुबह महिला किसी काम से बाजार गई थी। वापस लौटी तो कमरे पर ताला लगा मिला। पति को फोन मिलाया तो नंबर बंद मिला।

गली में ही पति के दोस्त ने बताया कि वह उसे छोड़कर जा चुका है। शक होने पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि पति पहले से ही शादीशुदा है और केल्हनपुर का मूल निवासी है। मामले की जानकारी मिलने पर महिला के होश उड़ गए। महिला रोती बिलखती हुई सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को रो-रोकर आपबीती सुनाई। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला ने अभी मौखिक शिकायत की है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments