Friday, March 29, 2024
HomeNationalराजमाता विजया राजे सिंधिया’ की 100वीं जयंती : स्मृति में 100 रुपये...

राजमाता विजया राजे सिंधिया’ की 100वीं जयंती : स्मृति में 100 रुपये के विशेष स्मारक सिक्के का विमोचन

दिल्‍ली, भारत। आज 12 अक्टूबर को ‘राजमाता विजया राजे सिंधिया’ की 100वीं जयंती है। इस विशेष दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति के सम्मान में 100 रुपये के विशेष स्मारक सिक्के का विमोचन किया।
देश का पहला राजघराना :
सिंधिया राजघराना देश का पहला ऐसा राज परिवार है, जिसके सदस्य के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी हुआ हो। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ”एकता यात्रा के समय विजया राजे सिंधिया जी ने मेरा परिचय गुजरात के युवा नेता नरेन्द्र मोदी के तौर पर कराया था, इतने वर्षों बाद आज उनका वही नरेन्द्र देश का प्रधानसेवक बनकर उनकी अनेक स्मृतियों के साथ आपके सामने है।”
PM मोदी ने कहा, विजया राजे जी ने पुस्तक में एक जगह लिखा है- एक दिन ये शरीर यहीं रह जाएगा, आत्मा जहां से आई है वहीं चली जाएगी, शून्य से शून्य में, स्मृतियां रह जाएगी, अपनी इन स्मृतियों को मैं उनके लिए छोड़ जाऊंगी, जिनसे मेरा सरोकार रहा है, जिनकी मैं सरोकार रही हूं।
PM मोदी द्वारा कही गई बातें :
• स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजादी के इतने दशकों तक, भारतीय राजनीति के हर अहम पड़ाव की वो साक्षी रहीं। आजादी से पहले विदेशी वस्त्रों की होली जलाने से लेकर, आपातकाल और राम मंदिर आंदोलन तक, राजमाता के अनुभवों का व्यापक विस्तार रहा है।
• राजमाता जी कहती भी थीं- मैं एक पुत्र की नहीं, मैं तो सहस्त्रों पुत्रों की मां हूं। हम सब उनके पुत्र-पुत्रियां ही हैं, उनका परिवार ही हैं। ये मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि मुझे राजमाता जी की स्मृति में 100 रुपये के विशेष स्मारक सिक्के का विमोचन करने का मौका मिला।
• ये आवश्यक है कि राजमाताजी की जीवन यात्रा को, उनके जीवन संदेश को आज की पीढ़ी भी जाने, उनसे प्रेरणा लें, इसलिए उनके बारे में बार-बार बात करना आवश्यक है।
• राजमाता ने सामान्य मानवी के साथ, गांव-गरीब के साथ जुड़कर जीवन जिया, उनके लिए जीवन समर्पित किया। राजमाता ने ये साबित किया की जनप्रतिनिधि के लिए राजसत्ता नहीं जनसेवा सबसे महत्वपूर्ण है।
• राजमाता ने साबित किया कि जनप्रतिनिधि के लिए जनसेवा ही सब कुछ है। राजमाता एक राजपरिवार की महारानी थीं, लेकिन उन्होंने संघर्ष लोकतंत्र की रक्षा के लिए किया, जीवन का महत्वपूर्ण कालखंड जेल में बिताया। आपातकाल के दौरान उन्होंने जो कुछ भी सहा, उसके साक्षी हम लोग हैं।
• राष्ट्र के भविष्य के लिए राजमाता ने अपना वर्तमान समर्पित कर दिया था। देश की भावी पीढ़ी के लिए उन्होंने अपना हर सुख त्याग दिया था। राजमाता ने पद और प्रतिष्ठा के लिए न जीवन जीया, न राजनीति की।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
• राजमाता विजया राजे सिंधिया’ की जयंती पर PM मोदी नेे ये भी कहा, ”हम राजमाता के जीवन के हर पहलू से हर पल बहुत कुछ सीख सकते हैं। वो छोटे-छोटे से साथियों को उनके नाम से जानती थीं। सामाजिक जीवन में अगर आप हैं, तो सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता के प्रति ये भाव हम सभी के अंदर होना चाहिए। राजमाता के आशीर्वाद से देश आज विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। गाँव, गरीब, दलित-पीड़ित-शोषित-वंचित, महिलाएं आज देश की पहली प्राथमिकता में हैं।”
• PM ने कहा-नारी शक्ति के बारे में वो (राजमाता) विशेष तौर पर कहती थीं कि जो हाथ पालने को झुला सकते हैं, तो वो विश्व पर राज भी कर सकते हैं। आज भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं, देश को आगे बढ़ा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments