Thursday, March 28, 2024
HomeTrending Nowराजीव गांधी ने संविधान के 73 व 74 वी धारा में संशोधन...

राजीव गांधी ने संविधान के 73 व 74 वी धारा में संशोधन कर बडी उपलब्धि देश की जनता को दी: अनिता शर्मा

हरिद्वार 20 अगस्त (कुल भूषण शर्मा) महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का 76 वां जन्मदिन मेयर कैम्प कार्यालय कनखल में मनाया गया।स्व.राजीव xk/kh  के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा विचार गोष्ठी आयोजित की गई शोसल दूरी का पालन का पालन करते हुऐ कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री डां.संजय पालीवाल जी ने स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला कहा कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री बने उस समय उनका राजनीति से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं था परंतु विषम परिस्थितियों में प्रधानमंत्री बनने के बाद कुछ ही समय में उन्होंने देश को अग्रणी श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया।उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसजनों की सलाहकार समिति बनाई जिनसे सलाह लेकर वह सभी कार्य करते थे और उन्होंने देश को बुलंदियों पर पहुंचा दिया।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उस समय भी विपक्ष नाम का संसद में कोई दल नहीं था परंतु राजीव गांधी जी ने सभी पार्टियों के सांसदों से सलाह लेकर कार्य करते थे। परंतु आज संसद में विपक्ष को नगण्य कर दिया गया।उनकी कोई अहमियत नहीं रह गई।संसद की गरिमा तार-तार कर दी गई।बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए कानूनों को नकार कर अपने कानून बनाकर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है।मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि स्व.राजीव गांधी जी ने अपने समय मे सविंधान के 73 वें तथा 74 वें धारा का सशोंधन करके बहुत बड़ी उपलब्धि कायम की थी। सतीश कुमार-प्रदेश महासचिव ने कहा कि जब राजीव गांधी कंप्यूटर लेकर आए तो आरएसएस ने संसद पर तथा देश की सड़कों पर हंगामा किया तथा कंप्यूटर के खिलाफ प्रदर्शन किया।पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि भाजपा कहती थी कि  कंप्यूटर आने पर देश में बेरोजगारी बढ़ेगी।परन्तु देश में अपार उन्नति हुई।महिला जिलाध्यक्ष बिमला पांडे ने कहा की महिलाओं को 33 % आरक्षण दिलाने का जो कार्य पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया है उनको युगों युगो तक याद किया जाऐगा।पू्र्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी ने कहा की यदि आज देश राजीव गांधी जी की नितियों पर चले तो फिर से भारत महाशक्ति के रूप में पहचाना जाये।
कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता ओ.पी.चौहान, चौधरी बलजीत सिंह,राजीव चौधरी,यशवंत सैनी,विशाल राठौर, रवि बहादुर, रवि कश्यप,बी.एस.तेजियान, अशोक कुमार शर्मा पूर्व सभासद,शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह,गुलबीर सिंह, कैलाश प्रधान,पार्षद इसरार अहमद,अंजू द्विवेदी,सविता सिंह  महिला अध्यक्षा,पार्षद तहसीन अंसारी,नितिन तेश्वर, अनिल भास्कर,अनिल शर्मा, हरद्वारी लाल,राजेंद्र बालियान, त्रिपाल शर्मा,शिव कुमार जोशी, तहसीनअंसारी पार्षद,दिनेश पुंडीर,संतोष पांडे,पुनीत कुमार मेयर प्रतिनिधि, आदि ने पुष्पाजंलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments