Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttarakhandराष्ट्रीय राज मार्ग के अधिकारियों व जिला प्रशासन के निरीक्षण के बाद...

राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिकारियों व जिला प्रशासन के निरीक्षण के बाद आज से यातायात हेतु खोल दी जायेगी केदारनाथ मार्ग स्थित सुरंग

( देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- लगभग दो महीने के अंतराल के बाद मरम्मत के लिये बंद केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगम बाजार स्थित सुरंग को कल से पुनः यातायात हेतु खोल दिया जायेगा राष्ट्रीय राजमार्ग के इंजीनियरों द्वारा आज वाहनो का ट्रायल किया गया जो पूर्णतः सफल रहा वहीँ उपर जिलाधिकारी ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का निरीक्षण किया।

अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग जितेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि आज सुंरग का निरीक्षण के साथ साथ सुरंग में वाहन का ट्रायल किया गया जो पूर्णतः सफल रहा है कल से आमजनमानस के आवागमन व यातायात हेतु सुरंग को पूर्णतः खोल दिया जाएगा।

अधिशासी अभियंता का कहना है कि अपरिहार्य स्थिति में आज से भी सुरंग को यातायात हेतु खोल दिया जाएगा। विदित हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा 27 नवम्बर से सुरंग की मरम्मत कार्य हेतु यातायात बंद किया गया था। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात कल से सुरंग को आमजनमानस व यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने भी संगम बाजार पहुंच कर सुंरग का निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments