Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowभाजपा के शासन में महंगाई चरम पर, विरोध में उतरी कांग्रेस, काशीपुर...

भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर, विरोध में उतरी कांग्रेस, काशीपुर में कृषि कानून के विरोध में दिया धरना

काशीपुर, देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे और कृषि कानून पर कांग्रेस विरोध में उतर आई है। गुरुवार को उत्तराखंड के काशीपुर शहर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे | महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश भर में जगह-जगह प्रदर्शन किया और राज्य सरकार का पुतला फूंका।

राजधानी में दोपहर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एश्ले हॉल चौराहे पर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई पर विरोध जताया, सरकार का पुतला दहन करने के बाद हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। बिजली, पानी एवं अनाज के दाम बढ़ते जा रहे हैं। 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा करने वाली मोदी सरकार ने महंगाई से जनता का बुरा हाल कर दिया है। आरोप लगाया कि 2014 में 450 रुपये में मिलने वाला रसोई गैस सिलिंडर 700 पार कर गया है, पेट्रोल 80 रुपये और डीजल 75 रुपये पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल के दामों बढ़ोतरी की जा रही है।

पुतला दहन में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, पूर्व विधायक राजकुमार, गोदावरी थापली, ताहिर अली, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, नवीन पयाल, गरिमा दसौनी सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों में यह पुतला दहन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments