Tuesday, April 16, 2024
HomeTrending Nowप्रो ईश्वर भारद्वाज ने दी योग को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में...

प्रो ईश्वर भारद्वाज ने दी योग को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान: आचार्य बालकृष्ण

हरिद्वार  01 अगस्त (कुल भूषण शर्मा), गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के संस्थापक प्रो0 ईश्वर भारद्वाज विष्वविद्यालय की 39 वर्ष सेवा करने के उपरान्त 31 जुलाई को विष्वविद्यालय सेवा से सेवानिवृत हो गये। प्रो0 भारद्वाज ने देश ओर दुनिया में योग को विश्वविद्यालयीय शिक्षा के रूप में स्थापित किया। योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रो0 ईश्वर भारद्वाज के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त होने पर वीडियों के माध्यम से अपनी षुभकामनाए दी।

इस मौके पर  पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने  कहा कि 30 साल पूर्व तीन सखाओं (रामदेव, बालकृष्ण और कर्मवीर) की मुलाकात प्रो0 ईश्वर भारद्वाज से हुई थी। उस समय प्रो0 ईश्वर भारद्वाज गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में योग का प्रमाण-पत्र और पी0जी0 डिप्लोमा को चलाते थे। उन्होने योग को उच्च षिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दी ।

उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सुनील जोशी ने कहा कि प्रो0 ईश्वर भारद्वाज से जब मेरी मुलाकात हुई उस समय गुरुकुल में योग विभाग खुलने की चर्चा थी। आज योग विभाग वटवृक्ष बन चुका है। और उस वटवृक्ष की टहनियां पूरे विश्व में फैलती जा रही है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के योग संकायाध्यक्ष प्रो0 सुरेश वर्णवाल, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के डा0 लक्ष्मी नारायण जोशी, पी0जी0 कालेज ऋषिकेश के योग विभागाध्यक्ष डा0 जयप्रकाश कंसवाल ने अपने जीवन के प्रो0 ईश्वर भारद्वाज से सम्बन्धित संस्मरण याद कर उनके सुखद जीवन की कामना की।

भारत विकास परिषद की ओर से प्रो0 ईश्वर भारद्वाज को ‘‘फादर आफ योग एजुकेशन’’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड व अन्य प्रान्तों के लगभग आठ संस्थाओं ने प्रो0 भारद्वाज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डा0 राकेश गिरी ने भी इस अवसर पर अपनी मंगल कामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन डा0 उधम सिंह ने किया तथा डा0 सुरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया।

योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो0 आर0के0एस0 डागर ने भी प्रो0 ईश्वर भारद्वाज के साथ अपने संस्मरणों को याद किया। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो0 विनोद कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो0 दिनेशचन्द्र भट्ट एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो0 एम0आर0 वर्मा ने प्रो0 भारद्वाज से जुड़े संस्मरण याद कर उनके जीवन के सुखद होने की कामना की। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और बहुत से शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्रो0 ईश्वर भारद्वाज को शुभकामनायें दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments