Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowगर्भवती ने दिया 108 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म

गर्भवती ने दिया 108 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म

देहरादून। स्वास्थ्य के मोर्चे पर कई प्रयास किए जा रहे हैं, मगर अब भी कई चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हैं। सुरक्षित मातृत्व के तमाम दावों के बीच एंबुलेंस में भी प्रसव हो रहे हैं। इसका एक उदाहरण बुधवार को दून में भी दिखा। जहां एक गर्भवती ने 108 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। बुद्धा चौक के पास बच्चे की डिलीवरी के बाद एंबुलेंस स्टाफ ने जच्चा-बच्चा को गांधी शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया।

स्योडा ब्योन्द्रा गांव निवासी वीरेंद्रा देवी (24 वर्ष) को बुधवार तड़के प्रसव पीड़ा हुई। इस पर स्वजनों ने 108 को फोन किया। 108 की मदद से महिला को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से स्टाफ ने उन्हें गांधी शताब्दी अस्पताल देहरादून के लिए रेफर कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे एंबुलेंस उन्हें लेकर बुद्धा चौक के पास पहुंची ही थी कि तभी महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। कुछ ही देर में महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। 108 कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार महिला और नवजात स्वस्थ हैं और उन्हें गांधी शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments