Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowप्रीति गुप्ता बनी महिला मोर्चा की सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी

प्रीति गुप्ता बनी महिला मोर्चा की सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी

हरिद्वार 06 फरवरी (कुल भूषण)  प्रदेश महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी  की अध्यक्षा रितु खंण्डूडी भूषण ने प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा करते हुए संगठन में विभिन्न पद्वाधिकारियो कि घोषणा कर प्रदेश सरकार की नीतियो को आम जनता तक पहुचाने के लिए महिला संगठन की पद्वााधिकारियो से जुटजाने का आहावान किया है।
प्रदेश कार्यकारणी में नामित सदस्या प्रीति गुप्ता ने प्रदेश पार्टी अध्यक्षा व पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे जनहीत के निर्णयो को आम जनता तक पहुचाने की दिशा में ओर अधिक सजगता से कार्य कर संगठन को मजबूत करने का काम करेगी उन्होने कहा की प्रदेश नेतृत्व ने उन्हे जो जिम्मेदारी दी है उस पर वह खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेगी। इसके लिए उन्होने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया ।
प्रीति गुप्ता इससे पूर्व जनपद हरिद्वार में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष तथा विभिन्न पदो पर रह चुकी है। इसके साथ ही वह सामाजिक क्षेत्र में भारत विकास परिषद व स्पर्श गंगा के माध्यम से समाज सेवा के कार्यो से जुडी है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments