Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowभाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवकुमार के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवकुमार के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

हरिद्वार  01 अगस्त (कुल भूषण शर्मा), भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश के जन्मदिन के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित सत्यम विहार कॉलोनी में पार्क में भाजपा सप्तऋषि मंडल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया|

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन आदरणीय अजेयकुमार उपस्थित रहे! उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश एक कुशल संगठन कर्ता के रूप में हम सब का मार्गदर्शन कर रहे हैं वह लंबे समय तक उत्तराखंड में भी रहे हैं और वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पश्चिम बंगाल और गोआ जैसे राज्यों में संगठन की नींव को मजबूत करने का काम कर रहे हैं उनके जैसे आदर्श पुरुष हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए आज वृक्षारोपण कार्यक्रम में हम सभी माँ गंगा से कामना करते हैं कि वह शतायु हो और हम सब का मार्गदर्शन करते रहें|

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी आदेश सैनी मंडल महामंत्री तरुण नगर मंडल उपाध्यक्ष पूरन पांडे दिनेश पांडे विकल राठी इष्ट देव सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments