Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowपिथौरागढ़ : लोहाघाट में ग्रोथ सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, पशु...

पिथौरागढ़ : लोहाघाट में ग्रोथ सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, पशु प्रजनन केन्द्र का भी किया निरीक्षण

पिथौरागढ़, सूबे सीएम त्रिवेंद्र रावत ने शनिवार को जनफद के लोहाघाट में ग्रोथ सेंटर का लोकार्पण किया, साथ ही उन्होंने जिले के करीब 29 करोड़ के कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किए। उसके बाद उन्होंने चम्पावत के नरियाल गांव स्थित पशु प्रजनन केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को रोजगार और उत्पादों को बढ़ावा देने और लोकल की डिमांड लोकल से पूरी करने पर जोर दिया। सीएम और प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय करीब सवा दस बजे लोहाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रोथ सेंटर का उदघाटन किया। सेंटर में आधुनिक मशीनों से लोहे से निर्मित कढ़ाई, तवे, कुदाल, कुल्हाड़ी आदि का अवलोकन किया। उसके बाद सीएम ने ऋषेश्वर मंदिर में दर्शन किए, जहां अध्यक्ष प्रहलाद मेहता और सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री करीब एक पौने एक बजे नरियाल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विधिविधान से गौपूजन किया। केंद्र में करीब 334 बद्री गांयों का संवर्धन किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र में बद्री गाय का गौमूत्र, गोबार, दूध, घी, गौनाइल आदि की जानकारी भी हासिल की। सीएम ने कहा कि उन्होंने 2009 में इस गाय को बद्री गाय का नाम दिया था। बताया कि उन्होंने 2009 में गौमूत्र का दिल्ली लेबोट्री में टेस्ट कराया था। लैब टेस्ट में प्रूफ हो चुका है कि गौमूत्र बेहद गुणकारी होता है। उन्होंने इसे रोजगार का जरिया बनाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम के इस मौके पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, विधायक पूरन फत्र्याल, दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह माहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिपं उपाध्यक्ष एलएम कुंवर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, पूर्व जिपं सदस्य गोविंद सामंत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, प्रकाश राय, श्याम ढेक, सुभाष बगौली, मुकेश कलखुड़िया आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments