Thursday, April 25, 2024
HomeAstrology30 नवंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें चंद्र ग्रहण का सूतक काल...

30 नवंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें चंद्र ग्रहण का सूतक काल ,इन तीन राशियों के जातक रहें सावधान

इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण कई तरह से विशेष है। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी पड़ रही है। ऐसे में इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। चंद्र ग्रहण हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार का ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। पंचांग के अनुसार इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं इस दिन का सूतक काल-

चंद्र ग्रहण का सूतक काल:

आने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया मात्र होगा। कहा जाता है कि जब भी उपच्छाया ग्रहण लगता है तो सूतक काल मान्य नहीं होता है। पूर्ण ग्रहण में सूतक काल मान्य होता है। सामान्य चंद्रग्रहण में सूतक ग्रहण से 9 घंटे पूर्व लग जाता है, जो ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। मान्यता है कि किसी भी प्रकार के शुभ कार्य सूतक काल में नहीं किए जाते हैं। इस दौरान कई चीजों का ध्यान भी रखना चाहिए। लेकिन 30 नवंबर को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण का समय:

भरतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 01 बजकर 04 मिनट पर लगेगा जिसमें चंद्र एक छाया से पहला स्पर्श होगा। यह दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर परमग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह शाम 05 बजकर 22 मिनट पर उपच्छाया से अंतिम स्पर्श करेगा। इस बार का चंद्रग्रहण भारत, अमेरिका, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में देखा जा सकता है। जब चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया पर न जाकर उसकी उपछाया से ही लौट जाती है तो उसे उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं। इससे चांद पर हल्की सी धुंधली परत बन जाती है।

कन्या राशि
चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण कन्या राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को विशेष तौर से सावधान रहने की जरूरत है. बॉस के साथ बेवजह न उलझें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है. कन्या राशि के जातक क्रोध पर नियंत्रण रखें और अधिक बोलने से बचें. यात्रा का योग है. भगवान गणेश की पूजा करें.

मिथुन राशि
चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के लिए बेहद अशुभ है. चंद्र ग्रहण के कारण मिथुन राशि के जातकों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है. इसकी वजह से कुछ कामों में असफलता मिल सकती है. साथ ही ज्यादा गुस्सा न करें और धैर्य बनाए रखें. हनुमान जी की पूजा करें.

धनु राशि
चंद्र ग्रहण के कारण धनु राशि के जातकों की सेहत खराब हो सकती है. अपनी दैनिक दिनचर्या में बदलाव करें. किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना हानि पहुंचा सकता है. पैसे के लेन-देन से बचें. भगवान विष्णु की पूजा करें.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments