Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड़ में पुलिस कर्मियों की लंबित पदोन्नति का जल्द होगा निस्तारण, फरवरी...

उत्तराखंड़ में पुलिस कर्मियों की लंबित पदोन्नति का जल्द होगा निस्तारण, फरवरी में होंगी भर्ती प्रकिया शुरू

देहरादून, उत्तराखंड़ पुलिस विभाग में कार्मिकों की पदोन्नति में आ रही दिक्कतों को जल्द दूर किया जायगा और फरवरी में कांस्टेबल के करीब 15 सौ पदों पर भर्ती शुरू कर दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय में शनिवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने समितियों के अधिकारियों की बैठक ली। बताया कि सभी अधिकारियों को प्रमोशन में आ रही सभी अड़चनों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस कर्मियों की लंबित पदोन्नति के निस्तारण को मुख्यालय गंभीर हो गया है। अब अड़चनें दूर करने को लेकर भी होमवर्क किया जा रहा है। मुख्यालय में पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर, प्रमोशन आदि के लिए छह समितियां गठित हुई थीं, लेकिन अब नए महानिदेशक ने इनकी संख्या बढ़ाकर नौ कर दी है।

महानिदेशक अशोक कुमार का कहना है कि जनवरी तक लंबित पदोन्नतियों को निस्तारित कर दिया जाएगा। महानिदेशक ने समितियों के अधिकारियों की बैठक ली। बताया कि सभी अधिकारियों को प्रमोशन में आ रही सभी अड़चनों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो उसका विधिक राय लेते हुए कोर्ट में जवाब देंगे | इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय का कायाकल्प करने की भी तैयारी है। नए पुलिस महानिदेशक मुख्यालय परिसर की व्यवस्थाओं के साथ ही स्वरूप में बदलाव के प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने यहां ई-ऑफिस कार्यप्रणाली के साथ ही हाइड्रोलिक पार्किंग विकसित करने की बात कही है। उन्होंने मुख्यालय परिसर का निरीक्षण किया। बताया कि जल्द ही पुलिस मुख्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा रिकॉर्ड रूम में धूल फांक रहीं फाइलों को भी मुख्यालय से हटाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments