Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowकृषि कानूनों का विरोध : लोहड़ी के साथ जलाई तीनों कृषि कानूनों...

कृषि कानूनों का विरोध : लोहड़ी के साथ जलाई तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां

ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड़ के यूएस नगर के रुद्रपुर में तराई किसान संगठन की ओर से किसानों ने लोहड़ी पर्व पर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। गल्ला मंडी में सभा के आयोजन के बाद गांधी पार्क तक जुलूस निकाला गया, रुद्रपुर में कृषि कानूनों के खिलाफ निकाले गए जुलूस में किसानों ने काले झंडे भी दिखाये। जुलूस से पहले रुद्रपुर में कृषि कानूनों के खिलाफ सभा का आयोजन किया गया। जसपुर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कृषि कानूनों की प्रतियां फूंक कर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर लोहड़ी पर्व पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं गईं। कृषि कानून को रद्द करने और दिल्ली जा रहे किसानों के समर्थन में नारे लगाये, लोहड़ी के पर्व पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की और कहा कि जब तक ये तीन कानून वापस नहीं लिए जाते आंदोलन खत्म नहीं होगा, नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा किसानों का आंदोलन 49 वें दिन भी लगातार जारी रहा। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आगामी आंदोलनों की रूपरेखा बनाते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।
सितारगंज में भी बुधवार को लोहड़ी के पर्व पर किसान आंदोलन स्थल पर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां फूंककर विरोध प्रदर्शन किया और लोहड़ी का पर्व मनाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments