Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowखास खबर : उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के विभागों में हुआ बड़ा...

खास खबर : उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के विभागों में हुआ बड़ा फेरबदल

देहरादून, उत्तराखंड सरकार ने IAS अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है |

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को तकनीकी शिक्षा और अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम की दी गई जिम्मेदारी |

अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तराखंड की दी गई जिम्मेदारी |

प्रमुख सचिव आनंद वर्धन को खनन और अवस्थापना विकास आयुक्त की दी गई जिम्मेदारी |

सचिव एल फनेई से हटाया गया महानिदेशक आयुक्त उद्योग का कार्यभार |

सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से हटाया गया सचिव कृषि शिक्षा कृषि एवं कृषि विपणन और उद्यान का कार्यभार |

सचिव शैलेश बगौली से हटाया गया सचिव आपदा प्रबंधन, सचिव आवास और मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की दी गई जिम्मेदारी |

सचिव डी सेंथिल पांडियन को दिया गया सचिव आयुष और आयुषी शिक्षा विभाग |

सचिव नितेश कुमार झा से हटाया गया आवास तथा मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का कार्यभार |

सचिव राधिका जांच से हटाया गया ग्रामीण निर्माण कार्यभार (RES) |

सचिव हरबंस सिंह चुघ से हटाया गया सचिव गन्ना चीनी का कार्यभार ,बनाए गए सचिव कृषि शिक्षा एवं कृषि एवं कृषि विपणन तथा उद्यान |

सचिव दिलीप जावलकर से हटाया गया सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा का प्रभारय|

प्रभारी सचिव एस ऐ मुरुगेशन को बनाया गया महानिदेशक आयुक्त उद्योग उत्तराखंड |

प्रभारी सचिव हरीश चंद्र सेमवाल को बनाया गया आबकारी, पंचायती राज तथा निदेशक पंचायती राज |

प्रभारी सचिव ब्रजेश संत से हटाया गया सचिव पंचायती राज्य का कार्यभार |

प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार यादव को बनाया गया प्रभारी सचिव जनगणना गन्ना चीनी शहरी विकास का अतिरिक्त प्रभार |

अपर सचिव नीरज खैरवाल एमडी पिटकुल की दी गई जिम्मेदारी |

अपर सचिव विनय शंकर पांडे को बनाया गया अपर सचिव शहरी विकास |

अपर सचिव डॉ अहमद इकबाल को बनाया गया निदेशक ऑडिट |

अमिता जोशी ( वित्त सेवा) से हटाया गया निदेशक ऑडिट का प्रभार |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments