Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड: मलेथा गांव में गुलदार के हमले में युवती की मौत

उत्तराखंड: मलेथा गांव में गुलदार के हमले में युवती की मौत

टिहरी,  बीती रात टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र के मलेथा गांव में गुलदार (तेंदुए) ने एक 31 वर्षीय युवती को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण गांव में पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब आठ बजे की है। दुर्गा देवी पुत्री स्व. मनवर सिंह निवासी मलेथा गांव कीर्तिनगर घर के बरामदे में सो रखी थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर झपटा मारा और उसे घसीटते हुए खेतों की ओर ले गया। इस दौरान शोर होने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग माणिकनाथ रेंज की टीम मौके पर पहुंची। टीम ग्रामीणों के साथ युवती की खोजबीन में जुट गए। टीम को घर से कुछ दूरी पर दुर्गा देवी का शव बरामद हुआ। आज सुबह भी यहां पर थाना कीर्तिनगर के थानाध्यक्ष भी पहुंचे। ग्रामीण यहां पर पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं। रेंज अधिकारी अखिलेश भट्ट का कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है। वहीं, थाना जहवारी लाल ने बताया कि शव को पीएम के लिए बेस चिकित्सालय श्रीकोट भेजा गया है।(जेएनएन।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments