Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowनवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

हरिद्वार 22 नवम्बर (कुल भूषण शर्मा) भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर का हरिद्वार आगमन पर ललतारौ पुल पर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के संयोजन व भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।।

अनिरूद्ध भाटी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा पार्षद दल द्वारा जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर को हर संभव सहयोग दिया जायेगा। भाजपा पार्टी सबका साथ-सबका विकास की नीति पर कार्य करती है। सचिन गुर्जर के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने से युवाओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। ।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि वह निष्ठापूर्वक पार्टी हित में कार्य करते हुए भाजपा की जन कल्याणकारी रीतियों-नीतियों से जनता को रूबरू कराते हुए युवा पीढ़ी के उत्थान व विकास को सदैव समर्पित रहेंगे।।

पार्षद प्रतिनिधि भाजपा युवा नेता विदित शर्मा ने कहा कि सचिन गुर्जर एक मिलनसार, कर्मठ युवा नेता हैं उनके अनुभवों से पार्टी लाभान्वित होगी तथा 2020 के चुनाव में जनपद हरिद्वार से भाजपा सभी सीटों पर भारी मतों से विजय हासिल करेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद विनित जौली, विकास कुमार विक्की, कमल बृजवासी, पूर्व पार्षद विजय शर्मा, दीपक शर्मा, भारती बिष्ट, दिव्यम यादव, रितेश वशिष्ठ, सन्नी गिरि, फूल सिंह, अंकुर राजपूत, सूर्यकान्त शर्मा, अविनाश सिंह, पुष्पेन्द्र शर्मा, यश ललवानी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल रहे।
;फोटो न01द्ध

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments