Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowविधायक महेश नेगी प्रकरण : पुलिस ने की सिनर्जी अस्पताल जाकर जांच,...

विधायक महेश नेगी प्रकरण : पुलिस ने की सिनर्जी अस्पताल जाकर जांच, कर्मचारियों के बयान किये दर्ज, महिला ने पीएमओ को लिखा पत्र

देहरादून, कुमाऊं मण्डल के अल्मोड़ा जनपद की द्वाराहाट सीट से विधायक महेश नेगी पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सिनर्जी अस्पताल जाकर भी जांच की। वहां कई कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। साथ ही एंट्री रजिस्टर भी जांचा गया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने बयानों में खुद को सिनर्जी अस्पताल ले जाने की बात भी कही थी। इसी की सत्यता परखने के लिए टीम अस्पताल पहुंची थी।

पांच सितंबर से अब तक पुलिस ने कई जगहों पर जाकर जांच कर चुकी है। महिला के अनुसार विधायक उन्हें अलग-अलग जगह ले गए थे। पिछले दिनों पुलिस मसूर के एक होटल में पहुंची थी। वहां भी कर्मचारियों के बयान और विजिटर रजिस्टर को देखा गया था। इसके बाद विधायक हॉस्टल में विधायक के नाम पर आवंटित कमरा नंबर 62 में भी जांच की गई।

इधर, महिला ने अपने बयानों में यह भी कहा था कि विधायक उसे सिनर्जी अस्पताल भी ले गए थे। इसकी सत्यता जांचने के लिए पुलिस टीम बृहस्पतिवार को सिनर्जी अस्पताल पहुंची। पुलिस के अनुसार विवेचना अधिकारी ने वहां पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बयान दर्ज किए। साथ ही बताई गई तिथि की एंट्री भी देखी गई, बताया जा रहा है कि पुलिस अब देहरादून से बाहर भी मामले की जांच कर सकती है। क्योंकि, महिला ने दिल्ली, मसूरी, हिमाचल के कई शहरों का जिक्र अपने बयानों में किया था।

महिला शुरूआत से ही पुलिस जांच पर भरोसा नहीं जता रही है। बुधवार को भी महिला के वकील ने पुलिस पर जांच सही तरीके से न करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही अब महिला ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इसके अलावा महिला की ओर से एसपी क्राइमvको भी पत्र लिखा गया है। ताकि, जांच में तेजी और पारदर्शिता बनाई रखी जा सके। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments