Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttar Pradeshनाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन बदमाशों ने वारदात को दिया...

नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

 उत्‍तर प्रदेश के हाथरस में अनुसूचित जाति की लड़की से कथित दुष्कर्म की घटना के चलते उपजा जनाक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है। इस बीच मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मारूगढ़ गांव में सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, खेत में रह रहे भाई-बहन के साथ मारपीट करके नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद तीन बदमाशों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दो दिन बाद भी आरोपित पुलिस पकड़ से दूर हैं।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने बताया कि आइटीआइ कॉलेज के पास खेत में बनी एक झोपड़ी में खेत मालिक का नौकर और उसकी 15 वर्षीय बहन करीब आठ माह से रह रहे थे। खेत के मालिक के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 12.30 से एक बजे के बीच तीन लोग पहुंचे थे। उन्होंने भाई-बहन के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपित वहां से चले गए। कुछ देर बाद यही युवक वापस लौटे और मारपीट कर लड़की का अपहरण कर बाइक से ले गए।

लड़की के भाई के फोन करने पर मैं रात्रि करीब 1.40 बजे खेत पर पहुंचा। हमने आसपास खेतों में उसे तलाशा लेकिन वह नहीं मिली। रात तीन बजे लड़की अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर घर पहुंच गई। पीड़िता ने सुबह दुष्‍कर्म के बारे में बताया जिसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार लड़की द्वारा रात्रि में घटना की जानकारी नहीं दी गई थी। सुबह उसके द्वारा दुष्कर्म की जानकारी देने पर पुलिस सक्रिय होकर कार्रवाई में जुट गई। आरोपितों ने उसे करीब एक-डेढ़ किमी दूर खेत में ले जाकर दुष्कर्म वारदात की और उसे छोड़ भाग गए। वे बाइक भी छोड़कर भागे हैं जो पुलिस ने बरामद कर ली है। बाइक चोरी की निकली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments