Tuesday, April 23, 2024
HomeTrending Nowशहर  की बदहाल सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करे मेयर: अनिरुद्ध भाटी

शहर  की बदहाल सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करे मेयर: अनिरुद्ध भाटी

हरिद्वार 27 अप्रैल (कुलभूषण)   भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में पार्षद विनित जौली, अनिल वशिष्ठ व पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने उत्तरी हरिद्वार के विभिन्न वार्डों में सप्त सरोवर से ललतारौ पुल तक भ्रमण कर सफाई व सेनेटाइजर छिड़काव की व्यवस्था का जायजा लिया।

अनेक स्थानों पर क्षेत्रीय निवासियों व भाजपा कार्यकत्र्ताआंे ने कूड़े के त्वरित निस्तारण व सेनेटाइजर के छिड़काव की मांग की। भ्रमण के पश्चात प्रेस को जारी बयान में भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय राजनीतिक को विराम देकर मेयर व मेयरपति को शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करना चाहिए। शहर में अनेक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। पर्याप्त मात्रा में सेनेटाइजर का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर प्रत्येक वार्ड में सेनेटाइजर का छिड़काव सुनिश्चित किया जाये।

अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि मेयर व मेयरपति मेडिकल काॅलेज व अस्पताल निर्माण के संदर्भ में अफवाह फैलाने के स्थान पर जवाब दे कि केन्द्र से लेकर पालिका तक कांग्रेस का शासन रहा तब उन्होंने मेडिकल काॅलेज के लिए पहल क्यों नहीं की? मेडिकल काॅलेज निर्माण की एक प्रक्रिया होती है। उसी के तहत प्रदेश भाजपा सरकार व तत्कालीन शहरी विकास मंत्री के प्रयास से जगजीतपुर में मेडिकल काॅलेज निर्माण के लिए केन्द्र सरकार ने मंजूरी दी। उसके पश्चात नगर निगम में भाजपा पार्षद दल ने बहुमत से मेडिकल काॅलेज निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि प्रदान करने का प्रस्ताव पास किया जिसे प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में मंजूरी दे दी। केन्द्र सरकार ने मेडिकल काॅलेज निर्माण के लिए बजट भी पारित कर दिया तथा मेडिकल काॅलेज निर्माण की प्रक्रिया चरणबद्ध धरातल पर उतर रही है।

पार्षद विनित जौली व शुभम मंदोला ने कहा कि मेयरपति ने मेयर कार्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के स्थान पर नगर निगम के संसाधनों की बंदरबांट की जा रही है।
पार्षद अनिल वशिष्ठ व पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि राजनीतिक नौंटकी के महारथी मेयरपति अब बताये कि उन्होंने व मेयर ने कितने नालों की सफाई करायी हैं व विभिन्न वार्डों में सुचारू रूप से फाॅगिंग व सेनेटाइजर छिड़काव क्यों नहीं कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments