Tuesday, April 16, 2024
HomeTrending Nowनगर की सफाई व्यवस्था से खिलवाड़ कर रही हैं मेयर: अग्रवाल

नगर की सफाई व्यवस्था से खिलवाड़ कर रही हैं मेयर: अग्रवाल

हरिद्वार 4 फरवरी (कुल भूषण ) नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था व निगम कर्मचारियों को गुमराह करने के विरोध में भाजपा पार्षद दल की बैठक मध्य क्षेत्र में आहूत की गयी। बैठक में भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल ने कहा कि मेयर व मेयरपति नहीं चाहते कि नगर निगम का संचालन सुचारू रूप से हो सकें।

पहले केआरएल कम्पनी से सांठगांठ अब वह पुनः शहर को कूड़े के ढे़र पर बैठाकर अपनी पंसदीदा कम्पनी को सफाई व्यवस्था सौंपने की जुगत बैठा रहे हैं।
उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भाजपा पार्षद द्वारा निगम अधिवेशन में खेद व्यक्त करने के पश्चात समूचा विवाद समाप्त हो गया था। मेयरपति व कांग्रेस मानसिकता के कथित नेताओं ने कर्मचारियों को गुमराह कर शहर को कूड़े के ढेर में तब्दील करने का पाप किया है जिसके लिए हरिद्वार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भाजपा पार्षद दल अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता कर रहे थे वहां पर भी बोर्ड बैठक आहूत कर बैठक में खेद व्यक्त करने की सहमति बनी थी। मेयरपति व कांग्रेसी नेताओं ने बातचीत को खराब करने का काम किया। आज हरिद्वार शहर की जनता कूड़े से बेहाल है।

इस अवसर पर पार्षद राधेकृष्ण शर्मा, परमिन्दर सिंह गिल, नितिन शर्मा माणा, अनिल वशिष्ठ, विनित जौली, अनिल मिश्रा, शुभम मैंदोला, प्रशांत सैनी मन्नू, सचेतक लोकेश पाल, पार्षद सचिन अग्रवाल, ललित रावत, विकास कुमार विक्की, एकता गुप्ता, मोनिका सैनी, सपना शर्मा, पिंकी चैधरी, निशा नौडियाल, दिनेश चैधरी, विनित चैहान, विकास कुमार, मनोज प्रालिया, बबीता वशिष्ठ, आशा सास्वत, कलावती, रेणु अरोड़, नेगी पुष्पा शर्मा, नागेन्द्र राणा, कमल बृजवासी, गौरव भाटिया, किशन बजाज, प्रिंस लोहाट, योगेन्द्र अग्रवाल, अरूण मेहता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments