Friday, March 29, 2024
HomeStatesDelhiआज (6 मई) की प्रमुख घटनायें : आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी...

आज (6 मई) की प्रमुख घटनायें : आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गयी थी

नई दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में छह मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :

1840- ब्रिटेन में दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का इस्तेमाल हुआ।

1857- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इन्फैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया।

1861- मोतीलाल नेहरू का जन्म।

1910- एडवर्ड (सप्तम) की मृत्यु के बाद उनके पुत्र जार्ज पंचम ब्रिटेन के सम्राट बने।

1940- जॉन स्टेनबेक को उनके उपन्यास ‘द ग्रेप्स ऑफ रॉथ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला।

1942- फिलीपीन में अंतिम अमेरिकी सेना ने जापान के समक्ष समर्पण किया।

1944- महात्मा गांधी को पुणे के आगा खां पैलेस से रिहा किया गया।

1946- प्रख्यात विधिवेत्ता एवं महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का निधन।

1954- ब्रिटेन के मेडिकल छात्र रोजर बैनिस्टर ने एक मील की दूरी को चार मिनट के भीतर पूरा करने का रिकार्ड बनाया।
1964- प्रसिद्ध भारतीय तैराक खजान सिंह का जन्म।

1976- उत्तर पूर्वी इटली में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत।

1997- फ़्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुंचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।

2004- चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।

2010- मुंबई हमले के दौरान जीवित पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments