Friday, April 19, 2024
HomeNationalप्‍यार में मिला धोखा, लड़की ने अपने प्रेमी को दी रूह कंपाने...

प्‍यार में मिला धोखा, लड़की ने अपने प्रेमी को दी रूह कंपाने वाली सजा, खेला खूनी खेल

अमरावती, एजेंसी। एक लड़की को अपने प्रेमी द्वारा बेवफाई करना ऐसा नागवार गुजरा, उसके लिए ऐसी सजा दी, जिसके बारे में सोचकर रूह कांप जाएगी। यह मामला आंध्र प्रदेश राज्य का है, जहां लड़की ने तलवार से प्रेमी को सरेआम मौत के घाट उतार दिया। ये निर्मम हत्याकांड सोमवार शाम सात बजे को एक व्यस्त सड़क पर हुआ। यह घटना पश्चिम गोदावरी के कोवूर की है। इस दौरान एक युवती ने बाइक चलाते हुए आ रहे प्रेमी को तलवार से काट दिया। सूत्रों के अनुसार, उस समय लड़की को तलवार को पकड़े हुई और उसे फोन पर बातें करते हुए देखा गया। वारदात के बाद लड़की घटनास्थल से फरार नहीं हुई बल्कि पुलिस के आते ही उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय युवक टाटाजी नायडू के रूप में हुई है। वह थडेपल्लीगुडेम का रहने वाला है, जबकि लड़की 21 साल की पास के पावनी मलाकापल्ली गांव की रहने वाली है। इस बारे में पश्चिम गोदावरी के एसपी के. नारायण नाइक ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों इंटरमीडिएट के दिनों से एक दूसरे से संबंध में थे। हाल के दिनों में लड़के ने लड़की को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था।

खतरनाक बदला लेने करने का फैसला

वह लड़की से शादी करने के लिए तैयार नहीं था। साथ ही वह लड़की को पैसों के लिए भी परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर लड़की ने उसे खतरनाक बदला लेने करने का फैसला किया और वारदात को अंजाम दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments