Tuesday, April 23, 2024
HomeStatesUttarakhandलोहाघाट पुलिस ने एक किलो चरस के साथ तीन तस्करो को किया...

लोहाघाट पुलिस ने एक किलो चरस के साथ तीन तस्करो को किया गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी किया सीज

(चंदन बिष्ट) लोहाघाट / चंम्पावत- पहाड़ों से ठंड के सीजन में चरस की तस्करी अपने पूरे सबाब पर होती है।पहाड़ों से चरस तस्कर मुनाफा कमाने के फेर में चरस लेकर मैदानी इलाकों को तस्करी का धंधा करते है।चरस तस्करी की वारदातो के त्योहारी सीजन में बड़ने के चलते सीजन पुलिस भी इन दिनों अलर्ट पर रहती है।पुलिस की इसी मुस्तैदी के चलते लोहाघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन चरस तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक किलो 30 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता पाई है।

चरस तस्करो द्वारा चरस की तस्करी में प्रयुक्त किए जा रहे बोलेरो जीप को भी पुलिस द्वारा पकड़ कर सीज किया गया है। पूरे घटनाक्रम के अनुसार पुलिस ने बुधवार को खूनाबोरा से 300 मीटर लोहाघाट की ओर बोलेरो संख्या UA04D/7286 में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में दीपक खर्कवाल पुत्र नारायण दत्त खर्कवाल निवासी खर्क खलखड़िया, नवीन चंद्र खर्कवाल पुत्र देवकी नंदन खर्कवाल निवासी खर्क खलकड़िया व हैदर अली पुत्र जाबिर अली निवासी खर्क खलकड़िया शामिल हैं।

पुलिस को दीपक के पास से 520 ग्राम, नवीन के पास से 260 ग्राम व हैदर अली के पास से 260 ग्राम चरस बरामद हुई। तीनों के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे चरस अपने घर ग्राम खर्क खलखड़िया से तैयार कर खटीमा व अन्य मैदानी इलाकों में महंगे दामों में बेचते हैं। पुलिस टीम में एसओ मनीष खत्री, एसआई हरीश प्रसाद, एस आई देवेंद्र मेहता, कांस्टेबल चंचल सिंह, सुनील कुमार व नवल किशोर शामिल रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments